Advertisement
महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहारा
अन्य समाचार कांग्रेस कोर गु्रप की बैठक, सपा कल करेगी फैसला
'

कांग्रेस कोर गु्रप की बैठक, सपा कल करेगी फैसला

PTI

- September,19 2012 12:53 PM IST

संप्रग से समर्थन वापसी के तृणमूल कांग्रेस के फैसले के मद्देनजर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अपनी रणनीति पर विचार करने के लिए आज बैठक की । उधर एक अन्य सहयोगी दल समाजवादी पार्टी की अपना रूख तय करने के लिए कल यहां बैठक होगी ।

प्रधानमंत्री आवास पर सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में ममता बनर्जी द्वारा सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा किए जाने के बाद के राजनीतिक परिदृश्य पर गहन चर्चा की गयी ।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा कोर ग्रुप की इस बैठक में वित्त मंत्री पी चिदम्बरम, रक्षा मंत्री ए के एंटनी और सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने भी हिस्सा लिया ।

इससे पहले योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया की भी प्रधानमंत्री के साथ बैठक हुई ।

तृणमूल कांग्रेस ने कल केंद्र सरकार से अपने मंत्रियों को हटाने तथा इससे समर्थन वापस लेने का फैसला किया था ।

संप्रग के दूसरे सबसे बड़े घटक दल तृणमूल ने कहा है कि यदि सरकार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: के फैसले को वापस ले लेनेे पर सहमत हो जाती है, सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या छह से 12 कर देती है और डीजल के दामों में पांच रुपये की वृद्धि को कुछ कम कर देती है तो वह अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है ।

तृणमूल प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, हम अपना समर्थन वापस ले रहे हैं...हमारे मंत्री दिल्ली जाएंगे और शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे अपना इस्तीफा सौंपेंगे ।

जारी : भाषा : कुमार जलीस

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement