Advertisement
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंताFSSAI ने Nestlé, KFC और Flipkart को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर कार्रवाई तेज
अन्य समाचार पंखों को निजी गहनों की तरह उपयोग करते थे निंदरथाल मानव
'

पंखों को निजी गहनों की तरह उपयोग करते थे निंदरथाल मानव

PTI

- September,18 2012 3:43 PM IST

अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो निंदरथाल मानव को गहनों से लगाव था और वह पक्षियों के पंखों का उपयोग अपने गहनों की तरह करते थे।

एक नए अध्ययन में यह बात कहने वाले अनुसंधानकर्ताओं का दावा है कि इस नतीजे से इस बात को बल मिलता है कि आदि मानव में सोचने समझने की क्षमता वैसी ही थी जैसी हमारी है।

इस अध्ययन में कहा गया है कि मानव प्रजाति निंदरथाल को काले पंख अधिक पसंद आते थे। यह पंख वह शिकार किए गए पक्षियों से चुनते थे और इसके लिए एक तरह से लूट मचती थी।

इतिहास को देखें तो पता चलता है कि कई जनजातियां भी खुद को पंखों से सजाती थीं। लेखकों के मुताबिक, उनके कहने का मतलब यह नहीं हैं कि गहने पहनना हमने निंदरथाल मानव से सीखा।

खबर में कहा गया है कि पंखों का गहनों के तौर पर उपयोग बताता है कि कभी आधुनिक मानव और निंदरथाल मानवों के पूर्वज एक ही रहे होंगे।

जिब्राल्टर संग्रहालय के अनुसंधानकर्ताओं ने क्लाइव फाइनलेसॅन और किम्बर्ले ब्राउन की अगुवाई में यूरेशिया के 1,699 प्राचीन स्थलों का अध्ययन किया और यह निष्कर्ष निकाला है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement