Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार वाम दलों ने 20 सितंबर को 12 घंटे के आम हड़ताल का आह्वान किया
'

वाम दलों ने 20 सितंबर को 12 घंटे के आम हड़ताल का आह्वान किया

PTI

- September,16 2012 7:13 PM IST

कोलकाता, 16 सितंबर :भाषा: वाम दलों ने डीजल की कीमत में वृद्धि, रसोई गैस सिलिन्डर की संख्या सीमित करने और बहु ब्रांड खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: से जुड़े सरकार के फैसले के खिलाफ 20 सितंबर को 12 घंटे की देशव्यापी आम हड़ताल करने की आज घोषणा की।

उधर, संप्रग का समर्थन कर रही समाजवादी पार्टी ने वाम के साथ 20 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है। भाजपा नीत राजग ने भी इसी मुद्दे पर देशव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की है।

माकपा महासचिव प्रकाश करात ने यहां संवाददाताओं को बताया, इतने कम समय के अंदर हमने अन्य पार्टियों से बात की और 12 घंटे की देशव्यापी हड़ताल करने का फैसला किया।

करात ने इन कदमों के खिलाफ विभिन्न रूप में प्रदर्शन जारी रखने की धमकी देते हुए कहा कि जहां तक वाम दलों की बात है, यह लड़ाई 20 सितंबर को खत्म नहीं हो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि रिटेल चेन देश में जहां कहीं भी दुकानें खोलेंगे, हम उन्हें काम नहीं करने देंगे।

इससे पहले, पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के अध्यक्ष विमान बोस ने कहा कि संप्रग सरकार के जन विरोधी फैसलों के खिलाफ राज्य में यह हड़ताल सुबह छह बजे से होगी। उन्होंने लोगों से साथ देने की अपील की।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement