Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार वर्धन की आसान जीत, भारत ने न्यूजीलैंड पर 2 . 0 से बढ़त बनायी
'

वर्धन की आसान जीत, भारत ने न्यूजीलैंड पर 2 . 0 से बढ़त बनायी

PTI

- September,16 2012 4:13 AM IST

चंडीगढ़, 15 सितंबर : भाषा : विष्णु वर्धन ने आज यहां दूसरे एकल में जोस स्टैथम पर आसान जीत के साथ भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविस कप एशिया ओसनिया रेलीगेशन प्ले आफ मुकाबले में 2 . 0 से आगे कर दिया।

वर्धन कल जब खराब रोशनी के कारण मैच रोका गया था तो 2 . 1 से आगे थे और आज उन्होंने दबदबा बनाते हुए महज 31 मिनट में जीत दर्ज की।

वर्धन ने इस तरह न्यूजीलैंड के नंबर एक खिलाड़ी को, जो उनसे रैंकिंग में 55 स्थान नीचे 317वें स्थान पर हैं, दो घंटे 57 मिनट में 6 . 2 , 6 . 7 , 6 . 4 , 6 . 2 से पराजित किया।

वर्धन ने दिन के पहले गेम में ब्रेक करने का मौका गंवा दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।

जब सेट 2 . 2 से बराबरी पर था तब वर्धन ने बैकहैंड सर्विस विनर लगाया और स्टैथम की बैकहैंड रिटर्न पर गलती से भारतीय खिलाड़ी को दो ब्रेक अंक मिले।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पर दबाव बढ़ गया था जिन्होंने एक और बैकहैंड गलती की। वर्धन ने दो ऐस लगाकर तीन मैच प्वाइंट हासिल किये। उन्होंने फारहैंड विनर से जीत दर्ज की।

अब वह दिविज शरण के साथ मिलकर माइकल वीनस और अर्टम सिताक की जोड़ी के खिलाफ युगल मैच खेलेंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement