Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार इस्लाम विरोधी वीडियो की समीक्षा करे यूट्यूब : व्हाइट हाउस
'

इस्लाम विरोधी वीडियो की समीक्षा करे यूट्यूब : व्हाइट हाउस

PTI

- September,16 2012 4:13 AM IST

मुस्लिम जगत में लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने आज गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब कंपनी से कहा कि वह इस्लाम धर्म के लिये अपमानजनक मानी जा रही विवादास्पद फिल्म को लगातार अपलोड किये जाने की समीक्षा करे ।

पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीकी देशों में अमेरिका विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर ओबामा प्रशासन ने यूट्यूब से कहा कि वह इस बात की समीक्षा करे कि क्या यह वीडियो शर्तों का पालन करता है ।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता टॉमी विटोर ने कहा, हमने यूट्यूब से इस वीडियो के बारे मेें बताया है और कहा कि वह इस बात की समीक्षा करे कि कहीं यह शर्तांे का उल्लंघन तो नहीं करता है ।

इस बीच अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि इस कदम का मकसद विवादास्पद वीडियो को ब्लॉक करना नहीं है ।

अमेरिका ने ठीक इसी समय अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता फिर से दोहराई और इस वीडियो को प्रतिबंधित करने या ब्लॉक करने के लिये कोई भी कदम उठाने से इनकार कर दिया । उल्लेखनीय है कि इस वीडियो को लेकर भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशौं में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement