Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा के लिए अमेरिका भेजेगा मैरीन
'

अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा के लिए अमेरिका भेजेगा मैरीन

PTI

- September,16 2012 4:13 AM IST

इस्लाम का कथित अपमान करने वाले वीडियो से मुस्लिम जगत में भड़के आक्रोश के बीच अमेरिका ने आज सभी देशों से कहा कि उसके राजनयिक कर्मियों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है । उसने यह भी कहा कि वह अपने मिशनों की सुरक्षा के लिए कई जगहों पर अपने सुरक्षाकर्मी भेज रहा है ।

वीडियो पर पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण एवं पूर्व एशिया में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे. कार्नी ने कहा कि ओबामा प्रशासन को आशंका है कि प्रदर्शन कुछ समय तक जारी रहेंगे ।

अपने कुछ मिशनों की सुरक्षा परिधि में प्रदर्शनकारियों की घुसपैठ से चिंतित कार्नी ने कहा कि अमेरिका ने क्षेत्र की सरकारों से कहा है कि वे राजनयिक कर्मियों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराएं ।

विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने कहा कि अमेरिका अब उन देशों से :जहां पिछले तीन दिनों में दंगे हुए हैं: कह रहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निषिद्ध क्षेत्र, बाड़, दीवारौं और अन्य सुरक्षा कदमों का उल्लंघन नहीं हो पाए ।

उन्होंने कहा कि सरकारों को हर कीमत पर हमारे द्वारा खड़ी की गई सुरक्षा रेखा को बरकरार रखना चाहिए और अंदर हम विभिन्न तरीकों से अपने मिशनों की रक्षा करेंगे ।

नुलैंड ने कहा, विएना संधि के तहत विदेशों में अमेरिकी राजनयिक कर्मियों और प्रतिष्ठानों की रक्षा की जिम्मेदारी संबंधित देशों की सरकारों की है ।

अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों की ओर से मिशनों के ईदगिर्द सुरक्षा घेरे को बनाए रखने संबंधी टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब अमेरिकी रक्षामंत्री लियोन पेनेटा ने कहा कि अमेरिका अशांति से बेहतर ढंग से निपटने के लिए मुस्लिम जगत में 17...18 स्थानों पर अपने सैन्य कर्मियों की तैनाती कर रहा है ।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement