Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार एफडीआई के विरोध में खुदरा व्यापारियों का 20 सितंबर को भारत व्यापार बंद
'

एफडीआई के विरोध में खुदरा व्यापारियों का 20 सितंबर को भारत व्यापार बंद

PTI

- September,15 2012 5:03 PM IST

सरकार द्वारा बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्यापारियों सहित खुदरा क्षेत्र से जुड़े वर्गों से कोई चर्चा किए बगैर खुदरा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति दे दी है। हम इसका विरोध करते हैं। खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के विरोध में 20 सितंबर 2012 को देशभर में व्यापारिक कामकाज पूरी तरह से बंद रहेगा।

उन्होंने दावा किया कि इसमें करीब पांच करोड़ व्यापारी और देशभर में फैले 10 हजार से अधिक व्यापारिक संगठन शामिल होंगे।

आगे की रणनीति तय करने के लिए देशभर के प्रमुख व्यापारी नेताओं का 21 सितंबर को वंृदावन में राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया गया है। खंडेलवाल ने कहा, उसके बाद हम आगे की कार्रवाई की घोषणा करेंगे।

संवाददाता सम्मेलन में भारत उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा, विदेशी कंपनियां 70 प्रतिशत माल विदेशों से आयात करेंगी जिससे थोक व्यापार चौपट हो जाएगा।

खंडेलवाल ने कहा, पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने संसद में स्पष्ट आश्वासन दिया था कि इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे दरकीनार करते हुए जो निर्णय लिया है वह पूरी तरह से अनुचित है।

उन्होंने कहा कि सरकार यदि इसे वापस नहीं लेती है तो व्यापारी वर्ग अपना वोट बैंक बदलने में भी नहीं हिचकेगा।

भाषा प्रवीण, मनोहर

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement