Business Standard
Advertisement
HDFC बैंक संकट: चेयरमैन राजीव कुमार के साथ मतभेद से लेकर CEO जगदीशन के पद छोड़ने की पूरी कहानीरिटायरमेंट फंड के लिए NPS में करते हैं निवेश? जानें पिछले 10 सालों में किस पेंशन फंड ने दिया कितना रिटर्न₹100 से सस्ते नवरत्न PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने जताया भरोसा, कहा – खरीद लोFY26 में विदेशी शेयरों में म्युचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 37.5% बढ़ी, अमेरिका सबसे बड़ा बाजारदाम वही, सामान कम! FMCG कंपनियों ने पैकेट का वजन 8-11% तक घटाया, निवेशकों के लिए किन शेयरों में मौका?सीमा पर घुसपैठ की तुरंत होगी पहचान! RRP डिफेंस और ESC BAZ ने मिलाया हाथ, लाएगी डायमंड AI सर्विलांस तकनीकसोना खरीदने पर PM मोदी की बड़ी अपील, कहा- जरूरत न हो तो गोल्ड खरीदने से बचेंNPS में पैसा लगाते हैं? 30 दिन में बदल सकते हैं स्कीमों के नाम, जानें नए नियमशेयर बाजार की तेजी से बढ़ा ‘लखपति क्लब’, ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियां हुईं 119GST से अगस्त में बंपर कमाई! कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ के करीब; फिर क्यों धीमी रही नेट ग्रोथ?
अन्य समाचार कांगो में इबोला विषाणु से 31 की मौत : विश्व स्वास्थ्य संगठन
'

कांगो में इबोला विषाणु से 31 की मौत : विश्व स्वास्थ्य संगठन

PTI

- September,14 2012 8:23 PM IST

उत्तरपूर्वी कांगो में खतरनाक इबोला विषाणु के फैलने से 31 लोग मारे गए हैं। यह पिछले हफ्ते मारे गए लोगों की संख्या की लगभग दोगुनी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अब तक कुल 69 मामले सामने आए हैं। इनमें से नौ मामलों की पुष्टि प्रयोगशाला में हुई जांच में की गयी। प्रयोगशाला की जांच में पांच मौतों के पीछे इस विषाणु के होने की पुष्टि की गयी।

इबोला विषाणु लाइलाज है और 40 से 90 प्रतिशत मामलों में यह जानलेवा है। इस बीमारी की वजह से गंभीर आंतरिक रक्तस्राव होने लगता है।

डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता फदेला चैब ने संवाददाताओं से कहा, स्थिति गंभीर है।

अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि उत्तरपूर्वीर् कांगो में इबोला विषाणु से 15 लोगों की मौत हो गयी। यहां शवों को स्नान कराने और अंतिम संस्कार से पहले दर्शन के लिए रखने की प्रथा है जिसकी वजह से यह महामारी फैल रही है। इससे लोग शवों के पास आकर जानलेवा विषाणु की चपेट में आ रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय और एक सहायता समूह के साथ मिलकर लोगों में इसे लेकर जागरूकता फैला रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस महामारी से लड़ने के लिए 20 लाख अमेरिकी डॉलर के राहत कोष के निर्माण का अपील की है।

एपी

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement