Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार अदालत ने सामूहिक बलात्कार करने वालों को 10 साल की सजा सुनाई
'

अदालत ने सामूहिक बलात्कार करने वालों को 10 साल की सजा सुनाई

PTI

- September,11 2012 10:03 PM IST

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आज चार व्यक्तियों को 22 वर्ष की एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के अपराध में दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

निचली अदालत के इन चारों को दोषमुक्त करार दिए जाने के आदेश को पलटते हुए न्यायमूर्ति दिलीप बी भोंसले की अध्यक्षता वाली खंड पीठ ने चारों आरोपियों को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा अलग से दी।

राज्य सरकार की अपील को स्वीकार हुए अदालत ने उनपर 25-25 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया।

इस्तगासा के अनुसार गंगाधरप्पा, सिद्दाप्पागरी मंजूनाथ, गोपाला और गदमपल्ली श्रीनिवास ने 26 जुलाई 2005 को कोलार जिले में सिद्दलागट्टा के निकट एक गांव में बलात्कार की इस घटना को अंजाम दिया।

बलात्कार की शिकार लड़की ने घटना के अगले दिन शाम को खुद को आग लगाकर जान दे दी।

चारों को वर्ष 2007 में निचली अदालत ने आरोप मुक्त कर दिया था। राज्य सरकार ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement