भारत में श्वेत क्रांति के जनक डा. वर्गीज कुरियन को श्रद्धांजलि देने के लिए वर्ष 1964 से अमूल की मैस्कट अमूल गर्ल आज जारी एक विग्यापन में रोती दिखी।
अमूल की विग्यापन एजेंसी दाकुनाह कम्युनिकेशंस की ओर से जारी विग्यापन में कहा गया है, हमें हौसला, प्रगति और आणंद देने के लिए धन्यवाद...डा. वी कुरियन 1912..2012
इस विग्यापन मेें साड़ी पहने हुए अमूल गर्ल को रोते हुए दिखाया गया है तथा उसके दोनों ओर दो औरतें खड़ी हैं। अमूल गर्ल को अमूल के विग्यापनों में आमतौर पर फ्रॉक पहने हुए मुस्कुराते हुए दिखाया जाता है।