Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार सीआरपीएफ ने नक्सल रोधी अभियान के लिए नयी प्रक्रिया तय की
'

सीआरपीएफ ने नक्सल रोधी अभियान के लिए नयी प्रक्रिया तय की

PTI

- September,10 2012 5:33 PM IST

छत्तीसगढ़ के बासुगुडा में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के कुछ महीने बाद अद्र्धसैनिक बल ने अपने अभियान संबंधी प्रक्रियाओं में बदलाव कर सैनिकों के लिए इलाके का पूर्व मुआयना करना जरूरी बना दिया है।

खोजी सैनिकों :टै्रकर्स: के तौर पर लगे जवान नयी मानक संचालन प्रक्रियाओं :एसओपी: के तहत कोई नया अभियान शुरू करने से पहले अपनी कमान को नक्सली कैडरों और नागरिकों की मौजूदगी के बारे में सचेत करंेगे।

सीआरपीएफ ने अनेक जिलों में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए 80 हजार जवानों को तैनात किया है।

यहां सीआरपीएफ मुख्यालय ने अपने सभी बल कमांडरों को भी इन नये दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी जारी कर दिये हैं।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के जंगलों में 28..29 जून की दरमियानी रात को नक्सलियों और जवानों के बीच गोलीबारी में कम से कम 19 लोग मारे गये थे। इसमंे छह सीआरपीएफ जवान घायल भी हो गये।

इस मुठभेड़ ने विवाद भी पैदा कर दिया क्योंकि आरोप था कि नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में निर्दोष ग्रामीण मारे गये।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement