, आठ सितंबर
मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि भारत पाकिस्तान व्यापार को अटारी बाघा सीमा पर समेकित जांच चौकी खुलने से पहले ही बहुत गति मिली और अब यदि दोनों देशों के बीच वीजा नियम में ढ़ील दी गयी तो यह कई गुना बढ़ सकता है।
दोनों देशों के बीच भौतिक बाधाओं को दूर करने पर बल देते हुए बादल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्षों पुराने सामाजिक सांस्कृतिक संबंध लोगों के आपसी संपर्क से मजबूत किये जा सकते हंै।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रो के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।