ओएनजीसी विदेश लि.
अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा है कि हेस और ओवीएल एक समझौते पर सहमत हो गए हैंै जिसके तहत ओवीएल उससे अजरबैजान के केस्पियन बेसिन में स्थित सबसे बड़े तेल क्षेत्र में 2.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। साथ ही ओवीएल एक पाइपलाइन में भी 2.36 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी।
हेस ने कहा कि इस सौदे के अगले साल पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। इस संबंध में भारतीय और दूसरे विनियामकों से मंजूरी लिया जाना बाकी है।
इस सौदे के तहत भारतीय कंपनी बीटीसी निर्यात पाइपलाइन में हेस की 2.36 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।
पाइपलाइन के जरिये अजरबैजान की राजधानी बाकु से कच्चे तेल का परिवहन जार्जिया से होते हुए भूमध्यसागरीय बंदरगाह सेयान तक किया जाता है।
इस क्षेत्र में कुल 6.5 अरब बैरल कच्चे तेल का भंडार है। इस साल पहली छमाही के दौरान 1.68 करोड़ टन तेल का उत्पादन किया गया।
जारी भाषा