Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार पाकिस्तान में ईशनिंदा मामले में ईसाई लड़की को जमानत मिली
'

पाकिस्तान में ईशनिंदा मामले में ईसाई लड़की को जमानत मिली

PTI

- September,07 2012 3:43 PM IST

पाकिस्तान की एक अदालत ने ईशनिंदा के एक मामले में गलत तरीके से फंसाये जाने के बाद पिछले महीने गिरफ्तार हुई ईसाई लड़की को आज जमानत दे दी।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आजम खान ने आज सुबह करीब ढाई घंटे तक चली सुनवाई के बाद रिम्शा मसीह को पांच-पांच लाख रुपये के दो निजी मुचलकों अदा करने पर रिहा करने का आदेश दिया।

न्यायाधीश ने कहा, मैं उनकी जमानत याचिका मंजूर करता हूं।

सुनवाई के वक्त बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और गैर सरकारी संगठन आवाज के सदस्य अदालत में मौजूद थे।

रिम्शा पर कुरान के पन्ने जलाने का आरोप लगाने वाले व्यक्ति के वकील ने कहा कि लड़की के वकील ने अदालत में महत्वपूर्ण दस्तावेज मुहैया नहीं कराये।

दूसरी ओर मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने न्यायाधीश को बताया कि कई गवाहों ने एक मजिस्ट्रेट के समक्ष कबूल किया है कि उसे मस्जिद के इमाम खालिद चिश्ती ने गलत तरीके से फंसाया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement