Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार मुठभेड़ में जिला पंचायत सदस्य हत्याकांड मामले का मुख्य संदिग्ध ढे़र
'

मुठभेड़ में जिला पंचायत सदस्य हत्याकांड मामले का मुख्य संदिग्ध ढे़र

PTI

- September,07 2012 2:23 PM IST

जेडीएस जिला पंचायत सदस्य कृष्णप्पा की हत्या में शामिल मुख्य संदिग्ध बेत्तनगारे सीना की तवरकेरे के नजदीक एक मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई ।

पुलिस महानिरीक्षक अमरनाथ पांडे ने बताया कि सीना और उसके तीन साथी एक घर में छुपे हुए थे जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। सीना और उसके साथियों ने पुलिस पर गोली चलाई । पुलिस ने जबावी कार्रवाई की ।

मुठभेड़ में सीना घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस इलाके से एक हथियार बरामद किया गया है।

पांडे ने बताया कि हालांकि उसके साथी फरार हो गये और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के नौ मामलों मंें पुलिस को सीना की तलाश थी। दो महीना पहले नीलमगाला के निकट जेडीएस जिला पंचायत सदस्य कृष्णप्पा हत्या में वह मुख्य अभियुक्त था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement