Advertisement
SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहाराAI की दौड़ में Amazon, Google और Microsoft ने खोला खजाना, IT कंपनियों के लिए क्या है संकेत?विदेश छोड़ भारत घूम रहे लोग, होटल कंपनियों की कमाई चमकी; इन 2 शेयरों में 52% तक अपसाइडCMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफा
अन्य समाचार उत्तर भारत में भारी बारिश, दो लोगों की मौत
'

उत्तर भारत में भारी बारिश, दो लोगों की मौत

PTI

- August,21 2012 9:03 PM IST

उत्तर भारत में आज भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और कई जगहों पर सामान्य जन-जीवन भी प्रभावित हुआ।

राजधानी दिल्ली में आज इस मानसून की सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई जिससे लोगों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 54.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और कई जगहों पर जमीन खिसकने की भी घटनायें हुईं।

कीचड़ के बढ़ते स्तर के कारण राज्य में कई पनबिजली परियोजनाओं को भी बंद करना पड़ा। कल से कीचड़ के स्तर में भयंकर बढ़ोतरी के कारण देश के सबसे बड़ी नाथपा-झाकड़ी पनबिजली परियोजना:1500 मेगावाट: समेत करछम-वांगटू:1000 मेगावाट:, बापसा:300 मेगावाट: और चमेरा-1 एवं चमेरा-2 को भी बंद रखा गया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement