Advertisement
SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहाराAI की दौड़ में Amazon, Google और Microsoft ने खोला खजाना, IT कंपनियों के लिए क्या है संकेत?विदेश छोड़ भारत घूम रहे लोग, होटल कंपनियों की कमाई चमकी; इन 2 शेयरों में 52% तक अपसाइडCMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफा
अन्य समाचार राजीव शुक्ला विवादों में घिरे
'

राजीव शुक्ला विवादों में घिरे

PTI

- August,21 2012 8:53 PM IST

केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला आज उस समय एक विवाद में फंस गए जब राज्यसभा में जब विपक्ष के निजी कंपनियों को कोयला आंवटन पर कैग रिपोर्ट को लेकर शोर शराबा करने के दौरान उन्हें राज्यसभा के उपसभापति पी जे कुरियन से सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए कहते हुए सुना गया।

राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित कुरियन के आसन पर बैठते ही विपक्षी सदस्यों ने प्रधानमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

शोर शराबे के बीच संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ला पीठासीन अधिकारी के पास गए और उनके कान में फुसफुसाते हुए कहा, पूरे दिन के लिए सदन स्थगित कर दीजिए।

उनकी यह फुसफुसाहट कुरियन के माइक की जद मंे आ गयी और यह सबको सुनाई पड़ गयी। उसके बाद ही सदन दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

महत्वपूर्ण बात है कि महज कुछ मिनट पहले उपसभापति के रूप में अपने पद पर आसीन होने पर कुरियन ने कहा था कि वह सदन को चलाने में सभी सदस्यों के विचारों पर ध्यान देंंगे।

शुक्ला के इस परामर्श की आलोचना करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावेडकर ने कहा कि इससे संसद को बाधित करने और उसे काम नहीं करने देने की कांग्रेस की साजिश का खुलासा हो गया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement