Business Standard
Advertisement
महंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बने
अन्य समाचार स्नैक्स से दूर रहने के लिए दिमाग को दें ट्रेनिंग
'

स्नैक्स से दूर रहने के लिए दिमाग को दें ट्रेनिंग

PTI

- July,29 2012 4:34 AM IST

अगर आप भी हर वक्त स्नैक्स खाते रहने की अपनी आदत से परेशान हैं तो वैग्यानिकों का नया दावा आपके लिए मददगार हो सकता है। उनका कहना है कि आप अपने दिमाग को ट्रेनिंग देकर खुद को स्नैक्स से दूर रख सकते हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि हाथ से चलने वाले कंप्यूटर खेलों की मदद से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। उनका मानना है कि खुद को स्नैक्स खाने से रोकना दिमाग की ट्रेनिंग के साथ-साथ खुद पर नियंत्रण पर भी निर्भर करता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सेटर, कार्डिफ, ब्रिस्टोल और बैंगोर विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं के दल ने पाया कि लोगों के मस्तिष्क पर भूख लगने से ज्यादा प्रभाव खाने की मात्रा का पड़ता है।

विशेषग्यों के अनुसार, इस अध्ययन से पता चलता है कि ज्यादा खाना और ज्यादा वजन आपस में संबंधित हैं और इनका संबंध दिमाग के उस हिस्से से है जो हमें प्रोत्साहन देने के लिए जिम्मेदार होता है।

एक्सेटर और कार्डिफ में दिमाग की ट्रेनिंग की उन तकनीकों का परीक्षण शुरू हो चुका है जो खाने के प्रति हमारे प्रलोभन को कम करते हैं। ऐसे ही परीक्षण जुए और शराब के आदियों के लिए भी किए जा रहे हैं।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement