Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार बैडमिंटन: कश्यप जीते, अन्य भारतीयों ने किया निराश
'

बैडमिंटन: कश्यप जीते, अन्य भारतीयों ने किया निराश

PTI

- July,28 2012 9:33 PM IST

पी कश्यप लंदन ओलंपिक खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के पहले दिन जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहे जिससे टीम के लिए पहला दिन निराशाजनक रहा।

कश्यप ने पुरुष एकल ग्रुप चरण के पहले मैच में वेम्बले एरेना में आज बेल्जियम के युहान टेन को 38 मिनट में 21 . 14, 21 . 12 से हराकर भारत को इस स्पर्धा में एकमात्र जीत दिलाई। दिन के दो अन्य मैचों में भारतीय खिलाडि़यों को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

ज्वाला गुट्टा और वी दीजू की मिश्रित युगल जोड़ी को पहले ग्रुप लीग मैच में तोनतोवी अहमद और लिलियाना नातसिर की इंडोनेशिया की जोड़ी के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

ज्वाला और दीजू की जोड़ी शुरू से ही लय में नहीं दिखी और उसे 27 मिनट में आल इंग्लैंड चैम्पियन इंडोनेशियाई जोड़ी के हाथों 16 . 21, 12 . 21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

ज्वाला और इसके बाद एक बार फिर शिकस्त का सामना करना पड़ा जब उनकी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी महिला युगल में मिजूकी फुजी और रेइका काकीवा की जोड़ी से हार गई। भारतीय जोड़ी को 43 मिनट में 16 . 21, 18 . 21 से हार का मुंह देखना पड़ा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement