देश के ज्यादातर हिस्से में कमजोर मानसून के कारण चालू खरीफ
कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार धान की बुवाई का रकबा 8.71 प्रतिशत घटकर 1.91 करोड़ हेक्टेयर रह गया है जो रकबा पिछले सत्र की समान अवधि में दो करोड़ 9.3 लाख हेक्टेयर था।
बाजरा, रागी और ज्वार जैसे मोटे अनाज का रकबा अभी तक 23 प्रतिशत घटकर एक करोड़ 17.4 लाख हेक्टेयर रह गया है जो रकबा वर्ष भर पूर्व की समान अवधि में एक करोड़ 51.8 लाख हेक्टेयर था।
कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में कमजोर मानसून के कारण अधिकांश खरीफ फसलों के रकबे में कमी आई है।
कृषि सचिव आशीष बहगुणा ने हाल में कहा था कि ै रकबे में कमी को पूरा करने की दिशा में अगस्त की बरसात महत्वपूर्ण होगी। ै अभी तक मानसूनी बरसात में 22 प्रतिशत की कमी है।