Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार बारिश में बड़ी संख्या में लोगों से मरने से बीजिंग की छवि धूमिल
'

बारिश में बड़ी संख्या में लोगों से मरने से बीजिंग की छवि धूमिल

PTI

- July,27 2012 6:43 PM IST

छह दशक में सबसे भयंकर बारिश की मार झेल रहे बीजिंग के बुनियादी ढांचों की लोग कड़ी आलोचना कर रहे हैं और एक शीर्ष अधिकारी ने माना है कि शहरी नियोजन में कमियां हैं।

इस सप्ताह वर्षा जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 77 तक पहुंची गयी जिसके बाद लोग कड़़ी आलोचना कर रहे हैं। पूर्व महापौर और सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पाटर्भ्ी की बीजिंग नगर निगम समिति के सचिव गुओ जिनलोंग ने कहा कि सरकार को गंभीर सबक लेनी चाहिए।

उन्होंने फांगशान इलाके के दौरे के दौरान बारिश से हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया। सबसे अधिक बारिश इसी इलाके में हुई है।

उन्होंने कहा, हमें जो सबक मिला है, उसे परिलक्षित करना चाहिए और हमेशा इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

तीन जुलाई को सीपीपी की बीजिंग नगर निगम समिति के सचिव चुने गए गुओ ने कहा कि इस आपदा ने हमें सबक सिखाया है और कई खामियां उजागर की हैं।

कार्यवाहक महापौर वांग अनसून ने कहा कि वह जनता की आलोचना को स्वीकार करते हैं और इस स्थिति से निबटने में उनका सुझाव मांगते हैं।

मृतकों की संख्या अद्यतन करने में स्थानीय प्रशासन की हीलाहवाली की लोगों ने कड़ी आलोचना की। सरकारी अखबार ग्लोबल टाईम्स के अनुसार पहली बार रविवार रात को 37 लोगों के मरने की खबर दी गयी थी और उसके चार दिन बाद कल शाम मृतकों की संख्या 77 तक पहुंचने की खबर दी गयी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement