त्यौहारों के लिए हाजिर मांग में तेजी को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में आज इलायची की कीमत 3.40 रुपये की तेजी के साथ 1,357.80 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।
उत्पादक क्षेत्रों से कम आवक के कारण भी इलायची वायदा कीमतों की तेजी को समर्थन मिला।
एमसीएक्स में इलायची के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.40 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,357.80 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 34 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार से इलायची के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत दो रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,379.50 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 330 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि त्यौहारों को देखते हुए मांग में तेजी के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के कारण इलायची वायदा कीमतों में तेजी आई।