उत्तर प्रदेश पुलिस ने गत 21 जून से गायब ट्रक को आज बरामद कर पिता पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रहपुरी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में ट्रक का चालक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि बुलन्दशहर के थाना जहांगीराबाद निवासी ट्रक चालक संजय मेरठ के टीपी नगर से ट्रक :यूपी 14एमटी 8350 : को लेकर मध्यप्रदेश के इंदौर के लिए गया था। वह वहंा से दिनांक 20 जून को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के लिए 50 किलो के 400 बोर चना भर कर चला था । लेकिन जब वह गन्तव्य तक नही पहुंचा तब ट्रक मालिक दीपक कुमार ने टीपी नगर में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी ।
इस घटना में चालक संजय के दो साथी धमेन्द्र और उसके पुत्र शिवग को भी गिरफ्तार किया गया है।