लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिये जाने वाले प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए बिहार से पांच आईएएस अधिकारियों समेत आठ अधिकारियों को नामित किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोक प्रशासन के क्षेत्र में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2012-13 के लिए आठ अधिकारियों को नामित किया गया है। इसमें पांच आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार नामित अधिकारियों की सूची में राज्य के विकास आयुक्त अशोक कुमार सिन्हा, कृषि सचिव एन विजयलक्ष्मी, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव बी राजेन्दर , मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार के नाम शामिल है।
सिन्हा को कृषि उत्पादन में योगदान के लिए, लोकसेवा अधिकार कानून लागू करने के लिए दीपक कुमार और सूचना का अधिकार कानून के जानकारी टेलीफोन मॉडल के लिए चंचल कुमार को नामित किया गया है।