Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार असद शासन के लिए सत्ता परिवर्तन करने को नहीं हुई देर : हिलेरी
'

असद शासन के लिए सत्ता परिवर्तन करने को नहीं हुई देर : हिलेरी

PTI

- July,25 2012 10:33 PM IST

वॉशिंगटन, 25 जुलाई :भाषा: सीरिया में विपक्ष के मजबूत होने संबंधी खबरों को अच्छा बताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि असद शासन को देश में सुनियोजित तरीके से सत्ता परिवर्तन करने के लिए अभी भी देर नहीं हुई है।

हिलेरी ने कल कहा हम मानते हैं कि असद शासन को सुनियोजित तरीके से सत्ता परिवर्तन करने के लिए अभी भी देर नहीं हुई है। अब तक जो गंभीर बातचीत नहीं हुई है, उसे शुरू कर हिंसा समाप्त करने का तरीका खोजा जा सकता है।

उन्होंने कहा हमारी राय में यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि बहुत अच्छी तरह संगठित एवं अपनी उपस्थिति का दायरा बढ़ाते विपक्षी लड़ाके एक संदेश भेजें कि किसी भी तरह का बदला न लेना सीरिया की जनता के हित में है न कि किसी समूह के हित में। बदले की कार्रवाई से जो हिंसा होगी वह वर्तमान हालात से कहीं भीषण होगी।

हिलेरी ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे काम में बेहतर सामंजस्य जरूरी है, खास कर शरणार्थियों के मामले में। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस पर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement