कोयला नियामकीय विधेयक से संबद्ध मंत्रिसमूह की आज यहां पहली बैठक हुई जिसमें प्रस्तावित कानून पर चर्चा की गई।
कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने यहां संवाददाताओं को बताया, यह मंत्रिसमूह की पहली बैठक है। सभी मंत्रालयों ने इसमें अपने विचार रखे। समूह की कम से कम 3...4 बैठकें होंगी।
विधेयक में कोयला खान आबंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के अलावा सभी भागीदारों को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने और कोयला क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है।
गृह मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता वाले 9 सदस्यीय मंत्रिसमूह के गठन के प्रस्ताव को पिछले महीने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंजूरी दी थी।
जायसवाल ने कहा, गृह मंत्री ने कहा कि समूह की जल्द ही अगली बैठक होगी।