Advertisement
Gold-Silver Price Today: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें ताजा भावजॉब बदलने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट, इन सेक्टरों में बढ़ रही हैं सैलरी! जानिए अगले साल कितना मिलेगा इंक्रीमेंटभारत में आ सकता है 80 अरब डॉलर का विदेशी निवेश, रुपये को होगा फायदाभारत के करोड़ों घरों में लगी इन्वर्टर बैटरियां बन सकती हैं बिजली संकट का बड़ा समाधानऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा खेल! ‘डार्क पैटर्न’ से हर साल 28,000 करोड़ रुपये गंवा रहे भारतीय ग्राहकभीषण गर्मी का कपड़ा उद्योग पर वार! फैक्ट्रियों का उत्पादन 10% तक घटा, श्रमिकों की सेहत पर भी संकटपरमाणु ताकत में भारत की बड़ी छलांग, पहली बार 12 न्यूक्लियर हथियार तैनात; SIPRI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा4400 दिन पूरे करते ही मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, NDA नेता करेंगे भव्य सम्मानबॉन्ड बाजार में फिर उतर सकती हैं टाटा ग्रुप की दो कंपनियां, जुटा सकती हैं 4,000 करोड़ रुपयेStock Market Update: शेयर बाजार में धमाकेदार वापसी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 23,250 के पार, RIL-Trent ने मचाई धूम
अन्य समाचार छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को चलती ट्रेन से धकेला गया
'

छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को चलती ट्रेन से धकेला गया

PTI

- July,25 2012 10:23 PM IST

गुवाहाटी में लड़की के साथ छेड़छाड़ के कांड के बाद कर्नाटक में उन्नीस साल की एक अनाथ लड़की के साथ बदसलूकी का एक और वाकया सामने आया है जिसमें छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार व्यक्तियों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान अन्य यात्री मूक दर्शक बने रहे।

पुलिस ने बताया कि कल यहां से करीब 63 किमी दूर मद्दूर के पास 19 वर्षीय किशोरी को यशवंतपुर...मैसूर एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे धकेल दिया गया जिससे वह 25 फुट नीचे सूखी हुई शिमशा नदी में जा गिरी।

लड़की को इलाज के लिए मांड्या इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसके सिर, रीढ़ की हड्डी और पैरों पर आईं गंभीर चोटों का उपचार किया जा रहा है।

लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने आज कहा कि वह खतरे से बाहर है।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और आज मद्दूर के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बेंगलूर में एक कपड़ा फैक्टरी में दर्जी का काम करने वाली लड़की अपनी दादी से मिलने के लिए छुट्टी लेकर मैसूर जा रही थी।

घटना से नाराज हिंदू जागरण वेदिके के 20 से 25 लोगों ने चारों आरोपियों पर उस समय हमला कर दिया जब उन्हें पूछताछ के लिए आज मांड्या रेलवे स्टेशन लाया गया।

कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि बेंगलूर..मैसूर ट्रेन में पुलिस द्वारा सुरक्षा की जाए।

लड़की ने संवाददाताओं से कहा कि वह काम करने के बाद बेंगलूर के यशवंतपुर से मैसूर जा रही थी तभी सभी चारों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया और उसे ट्रेन से बाहर धकेल दिया।

लड़की ने कहा कि वह सौभाग्यशाली है कि ट्रेन के धीरे चलने के कारण वह बच गयी और ट्रेन के पहियों के नीचे नहीं आई।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement