पीआर नंबर 50152
स्क्वायर सैंडर्स एक सोल
संपादक- यह विग्यप्ति आपको एशियानेट के साथ संपन्न हुई व्यवस्था के तहत प्रेषित की जा रही है । पीटीआई पर इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व नहीं है ।
स्क्वायर सैंडर्स कोरिया प्रैक्टिस के प्रमुख जून योंग किम ने कोरियाई बार एसोसिएशन में विदेशी कानूनी सलाहकार के रूप में पंजीकरण कराया
सोल, 25 जुलाई, 2012, पीआरन्यूजवायर- एशिया- एशियानेट ।
स्क्वायर सैंडर्स ने घोषणा की है कि इसके सहयोगी और कोरिया प्रैक्टिस के प्रमुख जून योंग किम को कोरियाई बार एसोसिएशन द्वारा विदेशी कानूनी सलाहकार के तौर पर आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया गया है ।
किम का पंजीकरण 9 जुलाई को कोरियाई गणराज्य के कानून मंत्रालय से मिली मंजूरी के बाद हुआ है । विदेशी कानूनी सलाहकार के तौर पर किम को अब कोरिया में प्रैक्टिस करने की अनुमति मिल गई है और स्क्वायर सैंडर्स की ओर से उन्होंने सोल में एक कार्यालय खोलने के लाइसेंस का आवेदन किया है ।
जून योंग किम कोरिया में ही पले-बढ़े हैं और अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी करने से पहले उन्होंने टोक्यो में भी कुछ समय बिताया है । उन्होंने अपना कानूनी कैरियर वर्ष 1982 में ग्राहम एंड जेम्स के साथ शुरू किया था जो एशिया प्रशांत क्षेत्र की एक अग्रणी कानूनी प्रैक्टिस संस्था है और बाद में स्क्वायर सैंडर्स के साथ इसका विलय हो गया । वर्ष 2000 में किम सहभागी के रूप में सिडली आस्टिन के लास एंजिल्स स्थित कार्यालय चले गए । वह वर्ष 2009 में स्क्वायर सैंडर्स के साथ जुड़े और टोक्यो तथा लास एंजिल्स कार्यालयों से काम करते रहे ।
किम के पास परस्पर विभाजित तथा विवादास्पद कार्यों का व्यापक अनुभव है । अपने कैरियर के दौरान उन्होंनें सीमा पार विलय और अन्य कारपोरेट हस्तांतरण के कई मामलों पर सलाह दी है जिनमें हाल ही में ब्राजील में 4 अरब अमेरिकी डालर की इस्पात मिल का एक कोरियाई इस्पात निर्माता कंपनी के साथ साझा उपक्रम भी शामिल है । विवादास्पद मामलों में किम ने अंतरराष्ट्रीय मुकदमे और अमेरिका में याचिका दोनो मामलों में उचित अनुभव हासिल किया है । हाल ही में उन्होंने विशिष्ट संपदा विवाद में उलझी कोरियाई वैश्विक इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माता कंपनी का भी प्रतिनिधित्व किया है ।
किम ने कहा, स्क्वायर सैंडर्स के लिए सोल में एक कार्यालय खोलने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है । कोरिया में कोरियाई कंपनियों और व्यापारिक हितों वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों को 30 वर्षों से सलाह देने का काम करते हुए कोरिया में एक कार्यालय खोलना लंबे समय से मेरी महत्वाकांक्षी रही है ।
मैं स्थानीय कार्यालय से मौजूदा तथा नए ग्राहकों के साथ मिलकर काम करने में सक्षम होने की संभावना को लेकर रोमांचित हूं । हम सोल स्थित एक ऐसी टीम से अपने वैश्विक अनुभव का लाभ कोरियाई कारोबारियों को देने में सक्षम हो सकेंगे जो पहुंच के दायरे में है और जिसे वास्तविक स्थानीय जानकारी है ।
सोल में शुरुआत करने के साथ ही स्क्वायर सैंडर्स के 19 देशों में 38 कार्यालय हो जाएंगे जहां से वैश्विक स्तर पर 1,300 से अधिक अधिवक्ता कार्य करेंगे ।
स्क्वायर सैंडर्स के बारे में
वर्ष 1890 में स्थापित स्क्वायर सैंडर्स सबसे मजबूत एकीकृत वैश्विक प्लेटफार्मों में से एक है । अपने दीर्घकालिक वन-फर्म फर्म सिद्धांत के जरिये स्क्वायर सैंडर्स वैश्विक स्तर पर निर्बाध कानूनी परामर्शक प्रदान करती है । इसने उन बाजारों में प्रैक्टिस की मजबूत पकड़ कायम की है जहां कोरियाई कारोबारी विस्तार करना चाहते हैं, खासकर चीन और एशिया प्रशांत क्षेत्र, दक्षिण अमेरिका, अमेरिका, यूरोप और पश्चिम एशिया में । वर्ष 1950 के दशक से एशिया में हमारी उपस्थिति स्क्वायर सैंडर्स को इस क्षेत्र में परिचालन करने वाले एक पहले वैश्विक कानूनी प्रैक्टिस करने का दर्जा दिलाती है ।
स्रोत : स्क्वायर सैंडर्स