Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार चीन के उपराष्ट्रपति ने कहा, अमेरिका के साथ बैठक में सहमति बनी
'

चीन के उपराष्ट्रपति ने कहा, अमेरिका के साथ बैठक में सहमति बनी

PTI

- July,25 2012 8:33 PM IST

चीन के उपराष्ट्रपति ची जिंगपिंग ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनी है । सुरक्षा सलाहकार की बीजिंग यात्रा आज ही पूरी हुई है ।

इस वर्ष के अंत तक राष्ट्रपति हू जिंताओ के उत्तराधिकारी बनने वाले ची ने कहा कि थॉमस डोनिलोन की यात्रा अमेरिकी सरकार के लिए चीन के साथ सम्बन्धों की महत्ता को सिद्ध करती है ।

सोमवार को हू जिंताओं से मिलने के बाद डोनिलोन ने कल ची और चीन के एक जनरल के साथ बातचीत की । उनकी बातचीत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है ।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस मुलाकात में सीरिया के मुद्दे पर बातचीत हुई होगी जहां राष्ट्रपति बशर अल-असद की सत्ता के खिलाफ विद्रोह गृह युद्ध का रूप लेता जा रहा है ।

चीन और रूस ने पिछले सप्ताह सीरिया की सरकार पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में पश्चिमी देशों द्वारा लाए गए प्रस्ताव को वीटो कर दिया था।

चीनी अखबार पीपुल्स डेली की खबर के अनुसार, हू और डेनिलोन अमेरिका-चीन सम्बन्धों को आगे बढ़ाना चाहते हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement