वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा तथा ब्रिटेन के व्यापार मंत्री विंस केबल की कल लंदन में बैठक होगी और ऐसी संभावना है कि ब्रिटेन इसमें वोडाफोन कर मामला उठा सकता है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ब्रिटेन द्वारा इस बैठक में वोडाफोन कर मामला उठाये जाने की संभावना है और वह विदेशी बैंकों द्वारा शाखा खोलने के नियमों को सरल बनाने पर जोर दे सकता है।
वहीं शर्मा भारतीय पेशेवरों को अल्पकालिक यात्राओं के लिए आसान वीजा नियमों का मुद्दा उठा सकते हैं।
अधिकारी ने कहा, े ब्रिटेन तथा अन्य देश भारत में बैंक शाखा खोलने के लिए लाइसेंस की संख्या बढाने पर जोर दे रहे हैं। े फिलहाल ब्रिटेन के स्टेंडर्ड चार्टर्ड, बार्कलेज बैंक तथा एचएसबीसी की लगभग 148 शाखाएं भारत में हैं।
अधिकारी ने कहा कि ब्रिटेन में 25 भारतीय बैंक शाखाएं हैं। इसके अलावा इंडसइंड बैंक का प्रतिनिधि कार्यालय तथा दो अनुषंगी इकाइयां हैं।
शर्मा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कांफ्रेस में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं।