Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार ्रफेरा उल्लंघन के मामले में आंध्र प्रदेश के मंत्री को दो महीने की कैद
'

्रफेरा उल्लंघन के मामले में आंध्र प्रदेश के मंत्री को दो महीने की कैद

PTI

- July,25 2012 8:03 PM IST

आंध्र प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री के पार्थसारथी को एक स्थानीय अदालत ने दो महीने के साधारण कारावास की सजा आज सुनाई। उन्हें विदेशी मुद्रा विनिमय नियमन अधिनियम

आर्थिक अपराधों के लिए विशेष अदालत ने शहर की एक फर्म केपीआर टेली प्रोडक्ट्स लिमिटेड पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। पार्थसारथी इसके प्रबंध निदेशक थे। अदालत ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की ओर से लगाए गए जुर्माने और फेरा प्रावधानों के उल्लंघन का दोषी पाने के बाद 20 हजार रुपये का जुर्माना भी अदा करने का निर्देश दिया।

हालांकि, अदालत ने यह सजा 30 दिन के लिए उस वक्त निलंबित कर दी जब मंत्री के वकील ने उपरी अदालत में आदेश को चुनौती देने के लिए वक्त मांगा।

फैसला सुनाये जाते वक्त पार्थसारथी अदालत में मौजूद थे। उन्हें 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और उतनी ही रकम की जमानत राशि पर जमानत दे दी गई।

प्रवर्तन निदेशालय ने फर्म की ओर से विदेश से कुछ उपकरणों के आयात में फेरा का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर पार्थसारथी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने साल 2001 में उनपर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था लेकिन उन्होंने उस रकम की अदायगी नहीं की थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement