शीर्ष वरीय वीएम रंजीत और साकेत मेनेनी ने आज यहां इंडियन आयल सर्वो आईटीएफ पुरूष फ्यूचर्स टेनिस चैम्पियनशिप के पुरूष एकल में दो अन्य भारतीयों के साथ क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी ।
साकेत ने हमवतन सीताराम सुदानवा को 6 . 3 , 6 . 2 से पराजित किया ।
तीन अन्य भारतीय रंजीत, विजय सुंदर प्रशांत :पांचवें वरीय: और करूणोदय सिंह :आठवें वरीय: ने आसानी से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया ।