Advertisement
महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहारा
अन्य समाचार दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजन को दस लाख रुपये से ज्यादा मुआवजा मिला
'

दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजन को दस लाख रुपये से ज्यादा मुआवजा मिला

PTI

- July,25 2012 6:13 PM IST

मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण

न्यायाधिकरण ने फ्यूचर जेनेराली इंडिया बीमा कंपनी लिमिटेड को निर्देश दिया कि वह वरुण कुमार के परिजन को दस लाख 22 हजार 800 रुपये का भुगतान करे । वरुण अपने दोस्त के साथ सदर बाजार इलाके में घूम रहा था तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी । टेम्पो का बीमा फ्यूचर जेनेराली के साथ हुआ था ।

निजी प्रतिष्ठान में काम करने वाले कुमार को वाहन ने पिछले वर्ष दो अक्तूबर को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था । वाहन सुरेश चला रहा था ।

एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी दिनेश भट्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं :कुमार के परिवार के सदस्य: की गवाही और दस्तावेजों की जांच से प्रथमदृष्ट्या पता चलता है कि मृतक :कुमार: लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने के कारण मौत का शिकार हुआ ।

मामले के रिकार्ड पर गौर करने और गवाहों के बयान के बाद न्यायाधिकरण ने का कि चालक और वाहन मालिक दोनों संयुक्त रूप से मुआवजा देने के हकदार हैं लेकिन चूंकि वाहन का बीमित है इसलिए बीमा कंपनी मृतक के परिजन को दस लाख 22 हजार 800 रुपये का भुगतान करेगा ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement