केरल सरकार अपनी विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और समाज के लिए चलायी जानी वाली कई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक आईटी मंच बनाने पर काम कर रही है ।
राज्य के प्रधान सचिव :स्वास्थ्य: राजीव सदानंदन ने आज यहां बताया कि यह प्रस्ताव सरकार के सर्व स्वास्थ्य सेवा योजनाओं का हिस्सा है । जिसका उद्देश्य लोगों तक खासकर आदिवासियों और पिछड़े तबके के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है ।
सरकार के एक मैनेजमेंट संस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं में नवीनता नाम से आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा, हमारे पास आईटी मंच होगा, जिसका उपयोग हम इनके बेहतर क्रियान्वयन और संचालन के लिए कर सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि जब लोग अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को अपना अधिकार समझने लगेंगे तब स्थिति जरूर बदलेगी ।
:भाषा: