असम में दो और शव बरामद होने के साथ ही बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्टि्रक
पुलिस ने बताया कि दोनों शव गौरांग नदी के किनारे बरामद किए गए।
बीटीएडी में हुए हमलों के विरोध में आल असम माइनारिटी स्टूडेंट्स यूनियन :आमसू: ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था। बंद समर्थकों ने धुबरी जिले के गोलोकगंज और गौरीपुर में जबरन दुकानों को बंद कराने का प्रयास और पुलिस ने हवा में गोलियां चलायीं।
बंद समर्थकों ने गौरीपुर कस्बे में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के कार्यालय में भी तोड़फोड़ किया। बाद में मंत्रियों की अपील के बाद आमसू ने बंद का आह्वान वापस ले लिया।
आईजीपी :बीटीएडी: एस एन सिंह ने कहा कि दिल्ली जा रही राजधानी एक्सपे्रस को केाकराझार और गोसाइगांव के बीच स्थानीय लोगों ने रोक लिया। उनका आरोप था कि जब वे राहत शिविरों में थे, उस दौरान उनके घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
जारी भाषा
नननन