Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार यूनिनार चार सर्किलों में कामधाम कम करेगी घटाएगी
'

यूनिनार चार सर्किलों में कामधाम कम करेगी घटाएगी

PTI

- July,25 2012 9:25 AM IST

स्पेक्ट्रम नीलामी को लेकर अनिश्चितता आदि के चलते निजी क्षेत्र की मोबाइल सेवा कंपनी यूनिनार ने आज कहा कि वह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक तथा उड़ीसा सर्किल में अपना कामधाम घटाएगी और बाकी नौ सर्किलों पर

अधिक ध्यान देगी जहां वह पहले से ही सेवाएं दे रही है।

कंपनी को 2008 में कुल 13 सर्किलों में मोबाइल सेवा कारोबार करने का लाइसेंस मिला हुआ था पर फरवरी में उच्चतम न्यायालय ने जिन 122 लाइसेसों को रद्द किया है उनमें यूनीनार के सभी 13 सर्किलों के लाइसंेस शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय द्वारा की गयी अंतरिम व्यवस्था के तहत अन्य कंपनियों की तरह यूनीनार भी अभी अपनी सेवाएं दे रही है।

कंपनी ने बयान आज यहां एक बयानम में कहा, नीलामी को लेकर अनिश्चितता बने रहने के मद्देनजर यूनिनार प्रबंधन ने 13 सर्किलों में से नौ पर ध्यान देने और उसमें संसाधनों का उपयोग करने का निर्णय किया है। इन नौ सर्किलों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मुंबई, महाराष्ट्र, गोवा एवं गुजरात शामिल है।

यूनिनार के प्रबंध निदेशक सिगवे ब्रेके ने कहा, उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद हम मौजूदा रूप में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये हर संभव उपाय कर रहे हैं। हालांकि हमें यह कठिन लेकिन जरूरी निर्णय करना पड़ रहा है।

इस बीच नार्वे की कंपनी टेलीनोर समूह के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी जान फ्रेडरिक बाकसास ने कहा, अेलीनोर समूह मामले के जल्दी निपटान की उम्मीद से फरवरी से ही यूनिनार को वित्तीय मदद दे रहा है। हालांकि छह महीने बाद भी अबतक तो न नीलामी के नियम तय हुए हैं और न ही तारीख। ऐसे में हम यूनिनार के वित्तीय नजरिये से समझदारी भरे फैसले का समर्थन करते हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement