Business Standard
Advertisement
देश में बढ़ा स्टार्टअप का दबदबा: 52% की रिकॉर्ड उछाल, 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र नंबर वन परITR फाइल कर हो गए निश्चिंत? सेक्शन 139(9) के तहत घर आ सकता है नोटिस, ऐसे गलतियों को तुरंत सुधारेंआधार कार्ड में बदलना है नाम तो पहले जान लें ये नियम; शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने पर अलग है प्रोसेसआज भी टूटा शेयर बाजार! कैसा है टेक्निकल चार्ट पर सेंसेक्स-निफ्टी का सेटअप? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्सकोटक म्युचुअल फंड का नया मल्टी सेक्टर FOF, ₹1000 से शुरू कर सकते हैं निवेशअब कोयले से बनेगी यूरिया और गैस, कोल गैसीफिकेशन के लिए मिले 7 बड़े आवेदन, अदाणी समेत ये नाम शामिलअंदर की खबर पर शेयर खरीदा तो फंसेंगे, गिफ्ट सिटी में आए नए नियममानसून ने दिया किसानों को झटका! बुवाई घटी, अब गेहूं-चना की फसल पर भी मंडराया खतराAI की चर्चा बहुत हुई, अब उससे कमाने वाली ‘पर्दे के पीछे’ की भारतीय कंपनियों को जानिएफिनोलेक्स केबल पर जेफरीज को भरोसा, दी BUY रेटिंग; इस साल अब तक 60% उछला शेयर
अन्य समाचार दलितों का कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की खातिर उपयोग किया: दुष्यन्त
'

दलितों का कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की खातिर उपयोग किया: दुष्यन्त

PTI

- July,21 2012 7:05 PM IST

भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि डाक्टर भीमराव अंबेडकर ने दलितों की स्थिति में सुधार करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की मगर कांग्रेस ने दलितों को सिर्फ वोट बैंक के हिसाब से उपयोग किया।

गौतम आज यहां राष्ट्रीय मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि सही ढंग से दलितों के विकास की चिंता की जाती तो आज आरक्षण का मुद्दा ही खत्म हो चुका होता।

उन्होंने कहा कि अभी भी आरक्षण का लाभ कुछ चुनिंदा जातियां ही ले रही है मगर सभी को लाभ मिले इसके लिए केन्द्र सरकार को नई पहल करनी होगी। पदोन्नति में आरक्षण की वकालत करते हुए गौतम ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा उच्च वर्ग के गरीब तबके के लिए आरक्षण की वकालत करता है मगर इसके लिए रास्ता केन्द्र को तलाशना होगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement