Business Standard
Advertisement
हेल्थकेयर में AI का बढ़ता दायरा: रिपोर्ट के अनुसार ‘रिमोट मॉनिटरिंग’ होगा विकास का अगला बड़ा जरियारिकॉर्ड हाई पर कॉपर की कीमतें, बाजार खुलते ही 4% दौड़ा ये PSU शेयर; निवेशक क्या करें?बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच कनाडा-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में खटास, वाइन और डेयरी समेत कई सेक्टर प्रभावित40% तक चढ़ सकते हैं ये 5 Insurance Stocks! HDFC Life से LIC तक ब्रोकरेज ने दिए बड़े टारगेटमहंगे चिप की मार! सैमसंग इंडिया ने 100 कर्मचारियों को निकाला, दिवाली बाद फिर हो सकती है छंटनीनवंबर में आ सकता है जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO, अगले हफ्ते से विदेशी निवेशकों को साधने की तैयारीIPO बाजार में बनेगा रिकॉर्ड! 30 साल बाद एक ही दिन खुलेंगे 6 इश्यू, ₹4,386 करोड़ जुटाने की तैयारीPF खाता धारकों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे मोबाइल से निपटाएं अपने काम, उमंग ऐप पर UAN एक्टिवेट करना हुआ बेहद आसान25% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग! फिर 10% तक फिसला दीपा ज्वेलर्स का शेयर, चेक करें ताजा भावप्रासोल केमिकल्स आईपीओ आज से खुला, ₹55 का GMP; 8% लिस्टिंग गेन का अनुमान, जानिए निवेश करना चाहिए या नहीं
अन्य समाचार संप्रग का हिस्सा रहेगी राकांपा, सरकार का समर्थन करेगी: पटेल
'

संप्रग का हिस्सा रहेगी राकांपा, सरकार का समर्थन करेगी: पटेल

PTI

- July,21 2012 6:57 PM IST

कांग्रेस के साथ चल रही तनातनी के बीच सरकार से अलग होने का फैसला कर चुकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ दिल्ली से पहुंचने के बाद यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा, हम संप्रग में हैं और घटक दल के रूप में भविष्य में भी इसका हिस्सा बनी रहेगी। केन्द्र सरकार को हमारा समर्थन है और भविष्य में भी जारी रहेगा।

राकांपा आठ साल से कांग्रेस की स्थाई सहयोगी रही है। संकट उस समय पैदा हुआ जब कृषि मंत्री शरद पवार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भारी उद्योग मंत्री पटेल के साथ सरकार छोड़ने की इच्छा जताई।

पटेल ने इन बातों को नकार दिया कि राकांपा दबाव की नीति अपना रही है।

उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस का कोई नेता कहता है कि यह दबाव की नीति है तो यह सही नहीं है।

उन्हांेने कहा, हम कांग्रेस की किसी अन्य अटकल पर भरोसा नहीं करते हैं।

उधर, प्रदेश राकांपा के प्रमुख मधुकर पिचाड़, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राज्य गृह मंत्री आर आर पाटिल और पीडब्ल्यूडी मंत्री छगन भुजबल के आज पवार से उनके आवास पर मुलााकात कर रहे हैं जहां पवार उन्हें दिल्ली में हुए घटनाक्रम की जानकारी देंगे और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement