Business Standard
Advertisement
महंगे चिप की मार! सैमसंग इंडिया ने 100 कर्मचारियों को निकाला, दिवाली बाद फिर हो सकती है छंटनीनवंबर में आ सकता है जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO, अगले हफ्ते से विदेशी निवेशकों को साधने की तैयारीIPO बाजार में बनेगा रिकॉर्ड! 30 साल बाद एक ही दिन खुलेंगे 6 इश्यू, ₹4,386 करोड़ जुटाने की तैयारीPF खाता धारकों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे मोबाइल से निपटाएं अपने काम, उमंग ऐप पर UAN एक्टिवेट करना हुआ बेहद आसान25% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग! फिर 10% तक फिसला दीपा ज्वेलर्स का शेयर, चेक करें ताजा भावप्रासोल केमिकल्स आईपीओ आज से खुला, ₹55 का GMP; 8% लिस्टिंग गेन का अनुमान, जानिए निवेश करना चाहिए या नहीं₹1.1 लाख करोड़ की डिफेंस खरीद से चमकेंगे घरेलू कंपनियों के शेयर? ब्रोकरेज को 29% तक तेजी की उम्मीदशॉर्ट कवरिंग के चलते सोना ₹544 चढ़ा, चांदी में भी ₹993 का उछालGDP में ₹41 लाख करोड़ की कटौती, लेकिन फाइनेंस-रियल्टी में जुड़े ₹13.6 लाख करोड़; आखिर क्या बदल रहा?LAC पर अचानक बढ़ी हलचल, भारत-चीन के सैन्य अफसर मिले; क्या सीमा पर तनाव ने बढ़ाई चिंता? जानिए बैठक की बड़ी वजह
अन्य समाचार एयर इंडिया के बर्खास्त 40 पायलटों ने काम पर लौटने की इच्छा जताई
'

एयर इंडिया के बर्खास्त 40 पायलटों ने काम पर लौटने की इच्छा जताई

PTI

- July,21 2012 6:57 PM IST

पायलटों की 58 दिन चली हड़ताल के दौरान 101 पायलटों को बर्खास्त करने वाली एयर इंडिया ने आज कहा कि बर्खास्त किए गए 40 पायलटों ने काम पर लौटने की इच्छा जाहिर की है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, बर्खास्तशुदा 101 पायलटों मंे से अभी तक 40 ने अपनी सेवाओं की बर्खास्तगी के खिलाफ अभिवेदन भेजकर काम पर लौटने की इच्छा जाहिर की है।

उन्होंने कहा, जहां कल बर्खास्तशुदा 9 पायलटों ने काम पर लौटने की इच्छा जताई, कंपनी प्रबंधन को आज अन्य 31 अभिवेदन प्राप्त हुए।

आईपीजी के सूत्रों ने कहा कि शेष 61 पायलट कल तक अपने अभिवेदन सौंपेंगे।

दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद इंडियन पायलट्स गिल्ड की अगुवाई में चली हड़ताल 3 जुलाई को समाप्त कर दी गई। उच्च न्यायालय ने हड़ताली पायलटों को काम पर लौटने को कहा था और प्रबंधन को सहानुभूतिपूर्वक पायलटों की शिकायतों का निवारण करने का निर्देश दिया था।

कंपनी ने दावा किया था कि लंबी चली हड़ताल के चलते उसे 600 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement