Business Standard
Advertisement
Dividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहत
अन्य समाचार उत्तर प्रदेश में रहा हादसों भरा दिन: 35 लोगों की मौत, 53 घायल
'

उत्तर प्रदेश में रहा हादसों भरा दिन: 35 लोगों की मौत, 53 घायल

PTI

- June,28 2012 5:03 PM IST

लखनउ, 25 जून :भाषा: उत्तर प्रदेश में आज का दिन हादसों भरा रहा। राज्य के विभिन्न जिलों में हुई दुर्घटनाओं में 35 लोगों की मौत हो गयी तथा 53 अन्य घायल हो गये।

प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक :कानून एवं व्यवस्था: बद्री प्रसाद सिंह ने यहां बताया कि दिन की सबसे बड़ी दुर्घटना अमरोहा जिले में हुई। अमरोहा-जोया मार्ग पर भोर में एक बस के अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराने जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

तड़के :रिपीट तड़के: करीब दो बजे खचाखच भरी बस हरिद्वार से कमालपुरा गांव जा रही थी। हादसे में 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और वे एक मुंडन समारोह के बाद हरिद्वार से लौट रहे थे। घायलों को अमरोहा और मुरादाबाद के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा हाथरस जिले के हयात क्षेत्र के सूआ गांव के पास टाटा लोडर के सामने से आ रहे टैंकर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि 11 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, सुलतानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में एक फाटक रहित रेलवे क्रासिंग पर पटरी पार कर रही जीप की ट्रेन से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य जख्मी हो गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लम्भुआ क्षेत्र में नरहरपुर स्थित फाटक रहित रेल क्रासिंग पर बारात से लौट रहे लोगों से भरी जीप पटरी पार कर रही थी, तभी अचानक आयी हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य जख्मी हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement