Advertisement
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंताFSSAI ने Nestlé, KFC और Flipkart को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर कार्रवाई तेज
अन्य समाचार दुर्घटना मामले में सम्मन जारी करने के लिए अरबाज, सोहेल की वापसी का इंतजार
'

दुर्घटना मामले में सम्मन जारी करने के लिए अरबाज, सोहेल की वापसी का इंतजार

PTI

- July,17 2012 7:03 AM IST

मुंबई पुलिस द्वारा दो दिन पहले हुई एक कार दुर्घटना में 70 वर्षीय महिला की मौत के मामले में अभिनेता बंधुओं अरबाज खान और सोहैल खान को सम्मन जारी करने की कोशिशें असफल रहीं क्योंकि दोनों उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित अपने घरों में मौजूद नहीं थे। अरबाज की गाड़ी से इस महिला की कुचलकर मौत हो गयी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, एक पुलिसकर्मी सोहेल के घर पर सम्मन देने गया लेकिन सोहैल वहां मौजूद नहीं थे। पहले हमने सम्मन उनके घर वालों को सौंपेन की सोची लेकिन बाद में हमने उन्हें व्यक्ति्गत रूप से सम्मन देने का निर्णय किया। चूंकि सोहेल वहां नहीं थे इसलिए हमारा पुलिसकर्मी वहां से वापस लौट आया।

वहीं पुलिस ने अरबाज से फोन पर बात की और जब यह पता चला कि अरबाज अपने घर पर मौजूद नहीं हैं तो पुलिस ने उनके घर जाने का फैसला छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों अभिनेता इस समय शहर से बाहर गए हुए हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement