Advertisement
निचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकसविदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करने की होड़, FCNR(B) डिपॉजिट पर बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरेंMSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?
अन्य समाचार सोना 10 रु. और टूटा , चांदी में उछाल जारी
'

सोना 10 रु. और टूटा , चांदी में उछाल जारी

PTI

- July,17 2012 6:34 AM IST

वैश्विक मंदी के बीच मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 10 रु. टूट कर 30,050 रु. प्रति दस ग्राम बोले गये । जबकि औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी के भाव 200 रु. की तेजी के साथ 53,500 रु. किलो हो गए ।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में कमजोर रुख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई । जबकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की लगातार लिवाली के चलते चांदी की कीमतों में तेजी आई ।

लंदन में सोने के भाव 0. 3 प्रतिशत टूट कर 1612 . 45 डालर प्रति औंस रहे ।

घरेलू बाजार में सोना 99 . 9 शुद्ध और 99 . 5 शुद्ध के भाव 10 रु.की हानि के साथ क्रमश: 30,050 रु. और 29,850 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए । गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,450 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए ।

चांदी तैयार के भाव 200 रु. चढ़कर 53,500 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 195 रु. की तेजी के साथ 53,795 रु. प्रति किलो बंद हुए ।

सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 63,000 : 64,000 रु. प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement