उत्तर रेलवे ने कांवडि़यों की सुविधा के लिए आज से दिल्ली-शामली- हरिद्वार विशेष कांवड टे्रन प्रारम्भ की गयी है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह टे्रन पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि प्रदेशों के कांवडियों के लिए आज से 18 जुलाई तक चलेगी। इस कांवड़ विशेष टे्रन के शुरू हो जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रबुद्धनगर, बागपत, बडौत, कांधला, थाना भवन, सहारनपुर के अलावा दिल्ली, हरियाणा तथा राजस्थान के हजारों यात्रियों को हरिद्वार जाने...आने के लिए सुविधा मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार यह विशेष टे्रन दिल्ली से शाम 7 बजे चलकर शामली, थाना भवन, रामपुर, मनिहारान टपरी, रूडकी, ज्वालापुर होती हुई मध्य रात्रि 1:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।