यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सें में एक छोटा सीमा रक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन लोगोें के मारे जाने की खबर है।
आपदाकालीन मंत्री ने आज दिये अपने एक बयान में कहा कि डायमंड डीए-42 नाम का यह विमान कल उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब यह पश्चिमी सीमा के पहाड़ी क्षेत्र में एक मिशन पर था।
दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंत्री ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
एपी
नननन