चीन के पूर्वी शहर हांगझाउ में जहरीली गैस लीक होने के कारण व्यस्त क्षेत्र में एक कार्यालय की इमारत से 800 से अधिक कर्मचारियों को भागना पड़ा। यह गैस उन रसायनों के कारण निकली जिसका इस्तेमाल नौ साल पहले सार्स बीमारी से निपटने के लिए किया गया था
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने आज यहां खबर दी कि क्लोरीन डाइऑक्साइड पाउडर निकल रही थी। दरअसल यह रसायन वर्ष 2003 में सार्स बीमारी फैलने पर कीटाणुनाशक के रूप में उपयोग में लाया गया था लेकिन बाद में इसको ठिकाने पर लगाया गया।
शिन्हुआ के अनुसार आज सुबह भवन के 19 वें तल पर सफेद धुंआ फैल गया जिससे लोगों में दहशत फैल गयी। अग्निशमन विभाग का कहना है कि कोई घायल नहीं हुआ। खबरों में यह भी नहीं बताया गया कि गैस से क्यों और कैसे गैस लीक होने लगी।
एपी
नननन