Business Standard
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट
अन्य समाचार मीरवाइज ने भारत पाक वार्ता का किया स्वागत
'

मीरवाइज ने भारत पाक वार्ता का किया स्वागत

PTI

- July,14 2012 5:23 AM IST

हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भारत पाकिस्तान विदेश सचिव स्तर की वार्ता का आज स्वागत किया और कहा कि कश्मीर मुद्दे के हल के लिए वार्ता प्रक्रिया में तेजी की जरूरत है ।

शहर की जामा मस्जिद में शुक्रवार की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तानी विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में मुलाकात की और हुर्रियत नेतृत्व ने भी पाकिस्तानी विदेश सचिव के साथ विस्तृत बैठक की ।

फारूक ने कहा, हमें खुशी है कि दोनों देशों ने वार्ता प्रक्रिया को आगे बढाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि अलगाववादी मंच ने भी कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए वार्ता के आगे बढने का स्वागत किया है ।

फारूक ने कहा, लेकिन हमें लगता है कि कश्मीर मुद्दे के हल के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है और इसके मुताबिक कदम उठाए जाने चाहिए ।

हुर्रियत अध्यक्ष ने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व को कश्मीर मुद्दे के हल के लिए राजनीतिक पहल करनी चाहिए ।

इस्राइली सैलानियों को कश्मीर घाटी में आने के लिए लुभाने की सरकारी योजना पर उन्होंने कहा, हम सैलानियों के खिलाफ नहीं है लेकिन सरकार को मुस्लिमों की संवेदनाओं का ख्याल रखना चाहिए ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement