Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार कन्नौज के चिरैयागंज में दो युवकों पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
'

कन्नौज के चिरैयागंज में दो युवकों पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

PTI

- October,26 2022 6:23 PM IST

कन्नौज, 26 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के चिरैयागंज मोहल्ले में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया, जिससे इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक युवक को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिरैयागंज में काशीराम कॉलोनी में देर रात जमकर संघर्ष हो गया । उन्होंने बताया कि कानून गायन मोहल्ला निवासी चित्रांशु और नखाशा मोहल्ला निवासी निखिल मिश्रा काशीराम कॉलोनी में अपने दोस्त दीपू के घर उससे मिलने गया था।

उन्होंने बताया कि वहीं रहने वाले फैजी नामक युवक से किसी बात को लेकर उनकी तकरार हो गई, इस पर फैजी ने अपने आठ दस साथी बुला लिए, जिन्होंने सरिया और ईंट पत्थर से उन पर हमला बोल दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चित्रांशू और निखिल मिश्रा गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही हमलावर भाग गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर निखिल मिश्रा के पिता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसमे फैजी, नफीस खलीफा, सूफियान, हसनैन, इकराम, सद्दाम, अजहर के खिलाफ बेटे पर लाठी सरिया और तमंचे से हमला बोलने का आरोप लगाया है ।

मिश्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमलावरों ने गोली भी चलायी तथा निखिल पास से 6500 रुपए और सोने की चेन छीन ली तथा चित्रांशु के पास से 2500 रुपए निकाल लिए।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि चिरैयागंज में हुई घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक युवक को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि चिरैयागंज मोहल्ले में इससे पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी है वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा अराजकतत्वों पर निगाह रखी जा रही है।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement