Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार आर के सिंह ने स्वचालित उत्पादन नियंत्रण परियोजना राष्ट्र को समर्पित की
'

आर के सिंह ने स्वचालित उत्पादन नियंत्रण परियोजना राष्ट्र को समर्पित की

PTI

- January,04 2022 11:33 PM IST

चार जनवरी (भाषा) केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने स्वचालित उत्पादन नियंत्रण (एजीसी) परियोजना राष्ट्र को समर्पित की है। इस परियोजना से बिजली प्रणाली की ‘फ्रीक्वेंसी’ और विश्वसनीयता को कायम रखने में मदद मिलेगी।

बिजली मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस परियोजना से सरकार के 2030 तक 500,000 मेगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

एजीसी का परिचालन पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन (पीओएसओसीओ) द्वारा राष्ट्रीय भार पारेषण केंद्र के माध्यम से किया जा रहा है।

एजीसी के जरिये पीओएसओसीओ प्रत्येक चार सेकंड में बिजली संयंत्रों को बिजली प्रणाली की ‘फ्रीक्वेंसी’ और विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए संकेत भेजता है।

पांचवें पोओएसओसीओ दिवस पर सोमवार को आर के सिंह ने कहा कि एजीसी परियोजना के तहत अब तक सभी पांच क्षेत्रों में 51,000 मेगावॉट उत्पादन क्षमता चालू है। यह देश की बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मील का पत्थर है।

भाषा अजय अजय रमण

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement