Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार पिता-पुत्र 22 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी में गिरफ्तार
'

पिता-पुत्र 22 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी में गिरफ्तार

PTI

- January,04 2022 11:33 PM IST

चार जनवरी (भाषा) केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने 22 करोड़ रुपये के जाली इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले में एक पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार शाम को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों लोग लौह अवशिष्ट एवं कबाड़ का कारोबार करने वाली फर्मों मैसर्स शाह एंटरप्राइजेज और मैसर्स यूएस एंटरप्राइजेज के मालिक हैं।

दोनों लोगों को गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीजीएसटी के मुंबई क्षेत्र की आसूचना इकाई से मिली सूचना के आधार पर ठाणे क्षेत्र के अधिकारियों ने इन दोनों लोगों को उपनगरीय क्षेत्र कांदिवली से गिरफ्तार किया है। विभाग ने इस गिरफ्तारी की तारीख और उनके नामों का ब्योरा नहीं दिया है।

इस बयान के मुताबिक, दोनों ही फर्मों पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के फर्जी कागजात तैयार करने के आरोप हैं। इन पर क्रमशः 11.80 करोड़ रुपये और 10.23 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाने के आरोप लगे हैं।

भाषा

प्रेम अजय

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement