Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अनुसूचित बैंक का दर्जा दिया
'

आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अनुसूचित बैंक का दर्जा दिया

PTI

- January,04 2022 10:33 PM IST

चार जनवरी (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक को अनुसूचित बैंक के रूप में वगीकृत किया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया है कि अनुसूचित बैंक का दर्जा मिलने के बाद एयरटेल पेमेंट्स बैंक सरकार द्वारा जारी अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) और प्राथमिक नीलामियों में भाग ले सकता है और केंद्र तथा राज्य सरकार दोनों के कारोबार में शामिल हो सकता है। इसके अलावा वह सरकार के परिचालन वाली कल्याण योजनाओं में भाग ले सकता है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक देश का सबसे तेजी से बढ़ता डिजिटल बैंक है। इसके प्रयोगकर्ताओं की संख्या 11.5 करोड़ है। बैंक सितंबर, 2021 की तिमाही में मुनाफे की स्थिति में आ गया था।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुव्रत बिस्वास ने कहा कि हम अनुसूचित बैंक का दर्जा देने के लिए रिजर्व बैंक के आभारी हैं।

भाषा अजय अजय रमण

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement